रायपुर

सिकंदराबाद, विजयवाड़ा में तीसरी रेल लाइन निर्माण के चलते ट्रेनों का रूट बदला, तीन में अतिरिक्त कोच
09-Dec-2023 8:12 PM
सिकंदराबाद, विजयवाड़ा में तीसरी रेल लाइन निर्माण के चलते ट्रेनों का रूट बदला, तीन में अतिरिक्त कोच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 दिसम्बर। काजीपेट- कोंडापल्ली सेक्शन एवं विजयवाड़ा -गोधरा  के बीच तीसरी रेलवे लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने की वजह से कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसमें कुछ संशोधन किया गया है ।

जो इस प्रकार है-17 दिसम्बर, को 22620 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग काटपाडी जंक्शन-पाकाला जंक्शन-धर्मवरम जंक्शन-रेणिगुंटा जंक्शन-गुंतकल जंक्शन-सुलेहल्ली-सिकंदराबाद-काजीपेट-बल्हारशाह होकर रवाना होगी एवं इस गाड़ी का ठहराव रेणिगुंटा जंक्शन-विजयवाड़ा-वारंगल स्टेशनों में दिया जायेगा । 

18 दिसम्बर  को  22815 बिलासपुर-एर्णाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-काजीपेट-सिकंदराबाद-सुलेहल्ली-गुंतकल जंक्शन-रेणिगुंटा जंक्शन-धर्मवरम जंक्शन-पाकाला जंक्शन-काटपाडी जंक्शन होकर रवाना होगी एवं इस गाड़ी का ठहराव वारंगल-विजयवाड़ा- रेणिगुंटा जंक्शन स्टेशनों में दिया जायेगा । 

 10 एवं 17 दिसम्बर को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12851 बिलासपुर-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर–रायपुर-लखोली- विजयनगरम-दुव्वाडा-विजयवाड़ा होकर रवाना होगी एवं इस गाड़ी का ठहराव दुर्ग-राजनांदगाँव-गोंदिया-वडसा-नागभीड़-बल्हारशाह-सिरपुर कागजनगर-वारंगल स्टेशनों में दिया जायेगा । 

4. दिनांक 18 दिसम्बर, 2023 को चेन्नई से चलने वाली गाड़ी संख्या 12852 चेन्नई-बिलासपुर सेंट्रल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयवाड़ा-दुव्वाडा-विजयनगरम-बिलासपुर होकर रवाना होगी एवं इस गाड़ी का ठहराव वारंगल- सिरपुर कागजनगर- बल्हारशाह- नागभीड़-वडसा- गोंदिया-राजनांदगाँव-दुर्ग स्टेशनों में दिया जायेगा। 

इन ट्रेनों में  अतिरिक्त कोच की सुविधा ।

रायपुर - 09 दिसम्बर।  यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने दपूमरे से होकर चलने वाली एक्सप्रेस  ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है 7 इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाडिय़ों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे 7 विवरण इस प्रकार है –

 22894/22893 हावड़ा-साईनगर शिर्डी-हावड़ा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा हावड़ा से 14 दिसम्बर  को तथा साईनगर शिर्डी से 16 दिसम्बर  को उपलब्ध रहेगी ।

 12222/12221 हावड़ा-पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा हावड़ा से 14 दिसम्बर को तथा पुणे से 16 दिसम्बर  को उपलब्ध रहेगी ।  12262/12261 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा हावड़ा से 12 व 15 दिसम्बर  को तथा सीएसएमटी से 14 व 17 दिसम्बर  को उपलब्ध रहेगी ।


अन्य पोस्ट