रायपुर
ड्यूटी से लौट रहे सेना के जवान की कार को ट्रक ने मारी ठोकर
09-Dec-2023 8:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 दिसंबर। सेना के एक जवान की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सरोना ओवरब्रिज के पास पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी हालांकि जवान को किसी प्रकार की चोट लगने की सूचना नहीं है। लेकिन कार को नुकसान पहुंचा है।
दुर्ग के कैलाश नगर निवासी जितेंद्र जायसवाल ने आमानाका थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है कि वो सेना में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। शुक्रवार की दोपहर वो अपनी कार से ड्यूटी कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान जब वह सरोना ओवर ब्रिज के पास पहुंचा, तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना से कार के ड्राइवर साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मामले में आमानाका पुलिस जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे