रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 दिसंबर। राजधानी रायपुर में 17 दिसंबर रविवार को सुबह 10.30 बजे क्रिसमस सदभावना रैली निकलेगी। रैली में सीएनआई व कैथोलिक चर्चेस समेत सभी डिनामिनेशन के चर्च, संस्थाएं, संगठन तथा सभी समाज के धर्मगुरु व नागरिक शामिल होंगे। रैली की अगुवाई आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर, बिशप द राइट रेवरेंड एसके नंदा व नितिन लारेंस करेंगे।
रैली में मारथोमा चर्च, ऑर्थोडाक्स चर्च, मेनोनाइट चर्च के महाधर्म गुरु, बिलिवर्स चर्च, छत्तीसगढ डायसिस, तेरा साथ संस्था, कुंडूख प्रगतिशील उरांव समाज, गास मेमोरियल सेंटर, जीसस कॉल्स, यूनाइटेड पास्टर्स फैलोशिप, विभिन्न चर्चों के संडे स्कूल, युवा सभा, महिला सभा, व क्वायर के पदाधिकारी व सदस्य, मसीही संस्थाओं व संगठनों, भाईचारा रखने वाली संस्थाएं भी शामिल होंगी।
कन्वीनर जॉन राजेश पॉल ने बताया कि शुक्रवार को राज्य शासन के अफसरों से मिलकर रैली की सफलता के लिए चर्चा की हई। रैली की तैयारी को लेकर शनिवार को शाम 4 बजे सेंट पॉल्स कैथेड्रल में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। रायपुर के सभी चर्चों के पास्ट्रेट कमेटी, महिला सभा, संडे स्कूल, युवा सभा, क्वायर दल व वरिष्ठ सदस्य रैली की तैयारी में जुटे हैं।
बैठकों में में सेंट पॉल्स केथैड्रल के प्रेसबिटर इंचार्ज रेवरेंड सुनील कुमार, कापा चर्च के फादर अजय जोजी, भनपुरी सेंट जेवियर्स चर्च के फादर साबू एम. जे., नवा रायपुर खड़वा चर्च के डीकन रेवरेंड एमआर पतरस, सेंट मैथ्यूस चर्च के पादरी असीम प्रकाश विक्रम, ग्रेस चर्च के पादरी हेमंत तिमोथी, जोरा चर्च के पादरी अब्राहम दास, पादरी शमशेर सामुएल, रेवरेंड सुशील मसीह, डीकन जीवन मसीह दास, नितिन लॉरेंस विशेष रूप से शामिल हुए।
एसपीसी के कोषाध्यक्ष प्रमोद मसीह, सेवक ऐश्वर्य लिविंगस्टन, प्रिंसपिल इन चार्ज रूपिका लॉरेंस, दीपक गिडियन, प्रेम मसीह, जेम्स जोनाथन, आइजक रॉबिंस, डिक्सन बैंजामिन, केनस नायक, मारथोमा चर्च के मोहन सी. सामुएल, सेंट मैथ्यूस चर्च के सचिव अश्विनी कुमार, सेंट जोसफ कैथेड्रल के सचिव निकोलस सिंग, बसंत टिर्की, रूचि धर्मराज, नीरज मसीह रॉय, वी. नाग राजू, मनशीश केजू, मोनू डेनिएल, प्रिया केरकेट्टा, संजय मिंज, अनिल सिंग, किरण सिंग, अनिल सालोमन, नूतन टिर्की, अंजना मिंज, दीपक गिडियन, मनीष दयाल डॉ. रीता चौबे, अखिलेश नंद, आकांक्षा नंद, सुभाषिनी प्रकाश, प्रतीक्षा रॉबिंस, रीना अहसान आदि मौजूद थे।