रायपुर
तिरूपति ट्रेवल्स के संचालक, कर्मचारी गिरफ्तार
09-Dec-2023 3:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 दिसंबर। मोतीपारा दुर्ग स्थित तिरूपति ट्रेवर्ल में रेलवे ई- टिकट के अवैध व्यवसाय की सूचना पर दबिश दी। आरपीएफ ने दुकान संचालक व कर्मचारी रोशन कुमार राजपूत , संदीप साहू से 20 आरक्षित ई टिकट से साथ गिरफ्तार किया । इन टिकिटों की कुल कीमत 42919.88/-रूपये ,4 लाईव टिकट कीमत 7974.25 रूपये एवं 16 पास्ट टिकट कीमत 34945.63 रूपए पर्सनल आईडी से बने हुए थे। उपस्थित गवाहों के समक्ष उक्त टिकटों के संबंध में धारा 91 सीआरपीसी के तहत नोटिस देकर अधिकार पत्र की मांग करने पर उनके द्वारा कोई अधिकार पत्र नहीं होना बताया। तब दुकान संचालक रोशन कुमार राजपूत और कर्मचारी संदीप साहु को रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत जप्त किया। कर्मचारी को धारा 143, 179 के तहत् गिरफ्तार किया गया
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे