रायपुर
बहन से प्रेम कर रहे युवक की हत्या कर तालाब में लाश फेंकने वाला भाई, दोस्त गिरफ्तार
09-Dec-2023 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 दिसंबर। अभनपुर थाना इलाके के ग्राम गिरोला में हत्या के बाद तालाब में फेंके शव का खुलासा हो गया है। पुलिस ने हत्या करने वाले 2 युवक गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले थाना अभनपुर में मृतक गिरधारी रात्रे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इन आरोपियों ने 4 दिसंबर को गिरधारी रात्रे की हत्या कर दी थी। उसकी हत्या का कारण प्रेम संबंध बताया गया है । लाश आज मिली थी । मृतक गिरधारी के आरोपी हेमलाल साहू की बहन से प्रेम संबंध थे। साक्ष्य छिपाने की नियत से आरोपियों ने शव को तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को जब्त किया गया है। शव मिलने के चंद घटों के भीतर आरोपियों को धारा 302, 201 भादवि. के तहत गिरफ्तार किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे