रायपुर
शराब के नशे में मारपीट
08-Dec-2023 4:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 दिसंबर। टिकरापारा के पचपेड़ी नाका के पास कल रात मारपीट हो गई। तीन अज्ञात युवकों ने पानदुकान संचालक के साथ जबरन मारपीट की है। ललित सिंहा ने पुलिस को बताया कि गुरूवार रात तीन युवक नशे की हालत में प्रकाश पान दुकान के सामने आकर गाली गलौज कर रहे थे। जिसे ललित के द्वारा मना करने पर युवक भडक़ गए और जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और रॉड से ललित को मारकर चोट पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 294, 506, 323,34 का अपराध दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे