रायपुर

अंतरमहाविद्यालयीन साफ्टबॉल स्पर्धा में विप्र महाविद्यालय विजेता
08-Dec-2023 2:18 PM
अंतरमहाविद्यालयीन साफ्टबॉल स्पर्धा  में विप्र महाविद्यालय विजेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 8 दिसंबर। पं रविशंकर शुक्ल विवि, रायपुर के अन्तर्गत अंतरमहाविद्यालयीन साफ्टबॉल (म./पु.) प्रतियोगिता का आयोजन  नेताजी सुभाष महाविद्यालय, बेलभाठा, अभनपुर, जिला रायपुर में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. रविन्द्रनाथ मिश्रा, पूर्व संचालक, शारी. शिक्षा विभाग पं.र. वि. वि. रायपुर के द्वारा प्रारंभ किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रामानंद यदु, क्रीड़ाधिकारी, विज्ञान महावि. रायपुर, कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वी. के. मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर डॉ. विकास साहा, वरिष्ठ क्रीड़ाधिकारी, शास. महा. तिल्दा, डॉ. कर्मिष्ठ, विरेन्द्र जांगड़े, डॉ. देवाशीष हाजरा, डॉ. रिंकु तिवारी, राजेश तिवारी, डॉ. प्रमोद मेने, एल रेड्डी, सहित विभिन्न महाविद्यालय के कीडाधिकारी, कोच, मैनेजर, अधिकारीगण व खिलाड़ी उपस्थित थे।

समापन अवसर पर विजेता खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे।

पुरूष वर्ग में विजेता टीम विप्र महाविद्यालय रायपुर एवं उपविजेता टीम नेताजी सुभाष महावि. अभनपुर के टीम रही। महिला वर्ग में विजेता टीम विप्र महावि. रायपुर एवं उपविजेता टीम डागा पी.जी. कन्या महावि. रायपुर की टीम रही। उक्त प्रतियोगिता में महिला वर्ग में 05 महावि. की टीम एवं पुरूष वर्ग में 07 टीमों ने भाग लिया साथ ही महिला पुरूष वर्ग में ट्रायल के लिए 40 से अधिक खिलाडिय़ों ने अपनी उपस्थिति दी। प्रतियोगिता का संचालन डॉ.विनय कुमार यादव ने किया। उक्त जानकारी महा. के प्राध्यापक डॉ. आशीष दीवान ने दी।


अन्य पोस्ट