रायपुर

नालंदा लाइब्रेरी पहुंच युवाओं से चर्चा की ओपी ने
07-Dec-2023 10:08 PM
नालंदा लाइब्रेरी पहुंच युवाओं से चर्चा की ओपी ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 दिसंबर। राजधानी जिले के पूर्व कलेक्टर और भाजपा के नव निर्वाचित विधायक ओपी चौधरी अपने कार्यकाल में बनाए गए नालंदा लाइब्रेरी पहुंचे।

 जहां उन्होने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे करीब बड़ी संख्या में   मौजूद युवाओं का मार्गदर्शन करने का साथ ही उन्होंने अपना अनुभव भी साझा किया।

ओपी ने सोशल मीडिया में यह जानकारी साझा करते हुए लिखा कि आज कुछ वक्त निकालकर युवा भाई-बहनों के साथ उनके बेहतर भविष्य के लिये मार्गदर्शन किया। बता दें कि ओपी इस बार रायगढ़ विधानसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीते हैं।

युवाओं को मोटिवेट करने के बाद ओपी रात में नालंदा परिसर पहुंचे। वहां भी विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात और चर्चा की। 

नालंद परिसर आज बड़ा स्टडी सेंटर है। प्रतियोगी सहित अन्य परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वहां काफी स्टडी मैटेरियल उपलब्ध है। पिछले पीएससी में चयनित 60 परसेंट से ज्यादा युवा नालंदा परिसर से जुड़े रहे हैं।


अन्य पोस्ट