रायपुर
विधिक प्राधिकरण में संविदा पदों के लिए परीक्षा 9 को
06-Dec-2023 7:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 दिसंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी विभिन्न संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा/साक्षात्कार दिनांक 09 दिसम्बर दिन शनिवार को आयोजित की जायेगी। पात्र अभ्यर्थी कौशल परीक्षा/साक्षात्कार का स्थान, समय एवं प्रवेश पत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला एवं सत्र न्यायालय, रायपुर की वेबसाईट का सतत् अवलोकन कर सकते है। सभी संविदा पदों के पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची जिला एवं सत्र न्यायालय, रायपुर की वेबसाईट में अपलोड कर दिया गया है। इसके लिए दावा आपत्ति 10 नवम्बर तक मंगाई गई थी। दावा आपत्ति का भर्ती विज्ञापन में निहित शर्तों के अनुसार निराकरण कर एक अनुपात तीस के प्रावीण्यता अंक के आधार पर सूची तैयार की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे