रायपुर
प्रेमी जोड़े की लाश मिली
06-Dec-2023 7:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 दिसंबर। रायपुर से लगे अभनपुर में बुधवार को एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों के 4-5 दिन पुरानी लाशे श्री विहार से लगे एक खेत में मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक प्रेमी जोड़े की शिनाख्त कुंती यादव और सागर वर्मा दोनों तरीघाट, विकासखंड फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद निवासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक तौर पर दोनों के जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल अभनपुर पुलिस ने दोनों के शव को चीरघर भेज दिया है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे