रायपुर
हर्षवर्धन ने कराई हजामत, अमरजीत कब कराएंगे
06-Dec-2023 7:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 दिसंबर। कोटा इलाके के हर्षवर्धन शुक्ला ने संकल्प लिया था कि जब तक राजेश मूणत चुनाव नहीं जीते जाते, वह बाल और दाढ़ी नहीं बनाएंगे।हर्षवर्धन शुक्ला की इच्छा पूरी हो गई है। मूणत खुद हर्षवर्धन शुक्ला के घर हज्जाम को लेकर पहुंच गए। मूणत के आग्रह पर शुक्ला ने अपनी हजामत करवाई। उन्होंने बताया कि अगर मूणत चुनाव नही जीतते,तो वह अगले 5 साल तक अपना संकल्प जारी रखते हुए बाल नही कटवाते। इस दौरान मौजूद लोगों ने खाद्यमंत्री ने अमरजीत भगत के कसम को याद कर खूब ठहाके लगाए। अमरजीत ने चुनाव में कांग्रेस की सरकार न बनने पर अपनी मुंछे मुंडवाने की कसम खाई थी। लेकिन न सरकार बनी, न वे जीते।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे