रायपुर
नैतिकता बची है तो सभी कांग्रेसी इस्तीफा दे-अजय
06-Dec-2023 4:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 दिसंबर। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने निगम ,मंडल बोर्ड में बने हुए कांग्रेसियो पर तंज कसा है। ट्वीट करते हुए चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेसियों में नैतिकता बची है तो सभी को इस्तीफा दे देना चाहिए ।उन्होने कहा कि हारकर भागती खोज ज्यादा खतरनाक होती है । वह जो मिले उसे लूटती चलती है।
बता दे कि कांग्रेस सरकार ने तीन दर्जन से अधिक निगम,मंडल बोर्ड और आयोगों में पांच सौ से अधिक नेताओं को नियुक्त किया था। इनमें अब तक आरडीए,ग्रामोद्योग बोर्ड के ही अध्यक्ष संचालकों ने ही इस्तीफा दिया है। इधर आज क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल और विजय साहू ने भी इस्तीफा दे दिया। वहीं शेष सैकड़ों नेता अपने पद पर बने हुए हैं। सभी बने हुए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे