रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 दिसंबर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटनाएं देखने को मिल रही है। चाकूबाजी की ताजा घटना पंडरी थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां बदमाशों ने सोमवार की रात युवक आनंद वर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आनंद वर्मा बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी मेहराम खान उर्फ शमी, और सुफरान ने पुराने विवाद के चलते हमला किया। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने आरोपि को पकडक़र पीट दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार जयहिंद चौक लोधीपारा के पास आनंद पर चाकू मेहरान खान उर्फ शम्मी ने हमला किया। घटना में शामिल एक अन्य युवक फरार हो गया। वहीं घटना के दौरान मेहराम को वहां मौजूद लोगों ने पकडक़र पिटाई कर दी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार आनंद का मेहरान के साथ एक वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इसी के चलते मेहरान तथा उसके साथी ने आनंद पर चाकू से हमला किया। इससे नाराज लोगों ने आरोपित को पीटा, और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 307, 294-34 के तहत मामला दर्ज किया है।
इधर गंजथाना के चूनाभट्टी इलाके में मनीष सोनकर और साथियों ने मोनिका सोनकर के साथ मकान खाली करने की बात पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। मोनिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
उधर अभनपुर के ग्राम छोटे उरला में कल रात यशवंत सेन के साथ सोनूपाल ने मारपीट की। इधर नेवरा के वार्ड नंबर 14 के नया गार्डन के पास सोहन साहू, और साथी बैठकर शराब पी रहे थे। इन्हें राजू साहू ने मना किया, तो गाली-गलौज के साथ मारपीट की। पुलिस इन मामलों की धारा 294, 506 , 323-34 के तहत दर्ज कर लिया।