रायपुर
राज्यपाल से 4 ट्रेनी आईपीएस मिले, कर्तव्य निभाने की दी सीख
05-Dec-2023 9:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 दिसंबर। 5 दिसंबर 2023/ राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन मेें भारतीय पुलिस सेवा के चार परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक श्री रतन लाल डांगी के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2022 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों आकाश श्रीमाल, अजय कुमार, अक्षय प्रमोद साबरा और विमल कुमार पाठक ने राज्यपाल हरिचंदन से भेंट कर उनका अभिवादन किया। राज्यपाल ने सभी पुलिस अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपना कर्त्तव्य भली भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा करने को कहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे