रायपुर
घर से जेवरात और गौठान से पंप पार
05-Dec-2023 3:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 दिसंबर। राजधानी से लगे ग्राम नेउरडीह निवासी मुकेश आडिल के सूने घर का ताला तोडक़र अज्ञात चोर आलमारी में रखे जेवरात ले भागे। चोरी कल ढलती शाम को हुई। इनकी कीमत 1.30 लाख रूपए बताया है। मुकेश की रिपोर्ट पर धारा 457,380 के तहत नकबजनी का मामला दर्ज किया है। इसी तरह से नेवरा के ओडमन स्थित शासकीय गौठान से अज्ञात चोर पांच एचपी का सबमर्सिबल उखाड़ कर ले गए। इसकी कीमत 50 हजार रूपए बताई गई है । यह चोरी 22 नवंबर को हुई। मधुसूदन धरदीवान ने कल धरसींवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे