रायपुर
इस मुद्दे को लेकर सालेम हिंदी स्कूल प्रबंधन ने डेढ़ माह पहले यानी आचार संहिता लगने के बाद कलेक्टर डॉ.भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा जोन-4 के कमिश्नर तक को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन नेताओं को वोट बैंक की और अफसरों को नेताओं का डर था। कोई कार्रवाई नहीं की गई। और कल सरकार बदलते ही रात इन दुकानदारों केवल जल्द बंद करने की चेतावनी देने पुलिस ने लाव लश्कर के साथ मीडिया को भी बुला लिया। एक वर्ष पहले भी छात्राओं ने जोन -4 जाकर इन दुकानों को हटाने कहा था । लेकिन निगम प्रमुख के डर से जोन अमले ने चुप्पी साध ली। बताया जा रहा है कि एक वर्ष पहले ये दुकाने जोन-4 के सामने लगती रहीं हैं। लेकिन कुछ दिनों बाद इन्हें वहां से हटाकर स्कूल की दीवार से लगकर दुकाने लगाने मौखिक कहा गया ।
कैनाल रोड पर भी अवैध चौपाटी
इसी तरह कटोरा तालाब के कैनाल रोड के हिस्से में अवैध चौपाटी से प्रतिदिन शाम को वहां ट्रैफिक जाम होता है। लोगों की आशंका बनी रहती है कि किसी भी दिन गंभीर दुर्घटना हो सकती है उसे तत्काल हटाने की मांग हो रही है।

