रायपुर

मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी
04-Dec-2023 6:23 PM
मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी

रायपुर, 4 दिसंबर। एक तरफ कांग्रेस संगठन में एमआईसी मेंबर अजीत कुकरेजा की छुट्टी की तैयारी चल रही थी। वहीं दूसरी तरफ अब मेयर एजाज ढेबर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस चुनाव में राजधानी के सभी 70 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी को करारी हार झेलनी पड़ी है। इसके लिए मेयर और निगम की कार्यप्रणाणी को दोषी मानते हुए कांग्रेस पार्षद मोर्चा खोल चुके हैं।


अन्य पोस्ट