रायपुर

मंत्रियों के नेमप्लेट उतरे, स्टॉफ वापस अफसरों के इस्तीफे भी
04-Dec-2023 4:09 PM
मंत्रियों के नेमप्लेट उतरे, स्टॉफ  वापस अफसरों के इस्तीफे भी

नेमप्लेट: यहां लगी थी डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, यहां अजजा मंत्री मोहन मरकाम की

 एजी वर्मा ने दिया इस्तीफा, आलोक शुक्ला ने बंगला भी छोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 दिसंबर। कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद भाजपा सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। इसे देखते हुए राज्य मंत्रालय से लेकर अन्य दफ्तरों में बदलाव शुरू हो गए हैं। मंत्रालय में निवृत्तमान मंत्रियों की नाम पट्टिकाएं उतार दी हैं। नए

मंत्री बनने के बाद लगाई जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री से लेकर अन्य मंत्रियों के निजी स्टॉफ में तैनात निज सचिव और ओएसडी मूल विभागों को भेज दिए गए हैं। साथ ही सरकार से उपकृत अफसरों के इस्तीफे होने लगे हैं। सीएम भूपेश बघेल के इस्तीफे के बाद रात ही महाधिवक्ता सतीश वर्मा ने भी राज्यपाल को इस्तीफा भेज दिया है । इधर संविदा में नियुक्त प्रमुख सचिव पद पर डॉ आलोक शुक्ला भी आज अपना इस्तीफा मुख्य सचिव को भेज दिया है। इनके अलावा डीडी सिंग, अमृत खलको निरंजन दास और उमेश अग्रवाल भी संविदा नियुक्ति पर हैं। ये भी एक-दो दिन में अपने इस्तीफे भेज देंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय के दो निज सचिव और चार ओएसडी को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर मूल विभाग  वापस भेज  दिया है। इनमें एक बघेल के करीबी रिश्तेदार भी शामिल हैं। इनमें  ओएसडी सूरज कुमार कश्यप, राप्रसे, उमेश कुमार पटेल राप्रसे, चिन्मय वर्मा, देवेन्द्र प्रधान राप्रसे, निज सचिव सुनील चतुर्वेदी, कैलाश ठाकुर को उनके विभाग के लिए रिलीव कर दिया है। इनके अलावा मंत्री ताम्रध्वज साहू के पास पदस्थ दिव्या वैष्णव राप्रसे, कैलाश प्रसाद वर्मा राप्रसे, पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे के पास जयशंकर उरांव राप्रसे, श्रम मंत्री शिवडहरिया के पास लिंगराज सिदार राप्रसे, राजेश पात्रे राप्रसे, महिला बाल विकास मंत्री, अनिला भेडिया के पास गिरधारी लाल यादव  राप्रसे, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के पास अजय शंकर उरांव राप्रसे, खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के पास अतुल कुमार शेटे राप्रसे, अजा मंत्री मोहन मरकाम के पास बनसिंग नेताम राप्रसे को भी वापस कर दिया। आने वाले दिनों में कुछ और आदेश होंगे।

दोस्तों को यह लिखा

1986 बैच के आईएएस डॉ. शुक्ला को रिटायर होने के बाद राज्य सरकार ने वर्ष 2020 में 3 साल की संविदा दी गई थी। उनकी संविदा अवधि 31 मई 2023 को खत्म हो गई थी, जिसके बाद अब सरकार ने उनकी संविदा अवधि को फिर से एक साल के लिए बढ़ा दिया था। लेकिन अवधि पूरा होने से पहले ही उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया।

प्रमुख सचिव ने लिखा-प्रिय मित्रों, मैने आज शासकीय सेवाा से त्यागपत्र दे दिया है. आप सबके साथ कार्य करने का जो अवसर मुझे मिला वह अविस्मरणीय है और मेरी लिये आपके साथ मिलकर शिक्षा की सेवा करना गर्व का विषय है, जिसे मैं सारी उम्र याद रखूंगा. आप सभी को मेरी शुभकामनायें. इसी के साथ मैं आपसे विदा लेता हूं। साथ ही यह भी कहना चाहता हूं कि मैं शिक्षा की बेहतरी के लिये सदैव समर्पित रहूंगा और मुझे आशा है कि आपा सभी का सहयोग मुझे प्राप्त होता रहेगा। उत्कृष्ट शिक्षकों की कथाओं की श्रंखला मैं जारी रखूंगा और शैक्षणिक गतिविधियों का अपनी वेबसाइट पर प्रकाशन भी जारी रखूंगा। जो लोग उससे जुड़े रहना चाहते हैं वे मुझे अपनी कथायें मेरे नंबर 7000727568 पर भेजते रह सकते हैं।

निगम, मंडलों से भी इस्तीफे शुरू

कांग्रेस की शिकस्त के बाद निगम,मंडल, प्राधिकरणों के पदाधिकारियों के इस्तीफे भी शुरू हो गए हैं। इसकी शुरूआत आरडीए से हुई है। आरडीए डायरेक्टर राजेन्द्र बंजारे ने अपने पद से दिया इस्तीफा। यहां अध्यक्ष समेत पांच संचालक हैं। इनमें सुभाष धुप्पड़ अध्यक्ष,  सूर्यमणि मिश्रा,शिव सिंह ठाकुर, ममता राय  समेत छह अन्य शामिल है। बंजारे ने अपना इस्तीफा सीईओ को भेजा है।


अन्य पोस्ट