रायपुर

130 की स्पीड पर मीटर जाम एक की मौत, एक वेंटिलेटर पर
01-Dec-2023 4:06 PM
130 की स्पीड पर मीटर जाम एक की मौत, एक वेंटिलेटर पर

रायपुर, 1 दिसंबर। राजधानी की सडक़ पर कल आधी रात फिर  रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली और दूसरा जिदंगी से जूझ रहा है।आधी रात को रिंगरोड पीडब्ल्यूडी ब्रिज पर तेज रफ्तार बोलने कार भयावह तरीके से  डिवाइडर की रेलिंग से जा  टकराई। इसके बाद तेज रफ्तार कार के  परखच्चे उड़े।

कार सवार युवक देवकुमार साहु 18 साल की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ओंकार साहु 19 साल की हालत गंभीर निजी अस्पताल में इलाज जारी है।  उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।   दुर्घटना स्थल सिविल लाइन थाना इलाके के अंतर्गत आता है । मृतक देवकुमार साहु 18 साल मठपुरैना सहारा चौक टिकरापारा निवासी बताया गया है। वहीं ओंकार साहु 19 साल सिमरन सिटी गोकुल नगर टिकरापारा में रहता है। गंभीरावस्था में वह  वेंटीलेटर पर है । ने दोनो बैलून डेकोरेशन का काम करते हैं। कल वे अपने दोस्त रजा की बलेनो मांग कर ले गए थे।दुर्घटना के समय 130 पर जाकर मीटर जाम हो गया था। ।


अन्य पोस्ट