रायपुर
जय श्रीराम...
01-Dec-2023 3:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 दिसंबर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 24 जनवरी को आयोजित है। इसके लिए मंदिर समिति में देशभर से लोगों को आमंत्रित किया है। आमंत्रण स्वरूप मंदिर समिति के सदस्य गुरुवार को अक्षत कलश लेकर राजधानी पहुंचे हैं। यह कलश लोगों के दर्शनार्थ वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में रखे गए। आज सुबह वीआईपी रोड में शोभायात्रा के साथ पुन: कलशों की मंदिर में पूजा अर्चना की गई। अब ये सभी कलश प्रदेश के सभी जिलों में भेजे जाएंगे। जहां घर-घर अक्षत देकर लोगों को अयोध्या आमंत्रित किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
