रायपुर
कुष्ठ से बचाव धरसींवा में शिविर
30-Nov-2023 7:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 नवंबर। कुष्ठ रोगियों को विकलांगता से बचाने की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धरसींवा में जल तेल उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला कुष्ठ अधिकारी डा श्वेता सोनवानी बीएमओ की उपस्थिति में कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों को विकलांगता के बचाव में जल तेल उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देकर अवगत कराया गया तथा शिविर में अनेक कुष्ठ प्रभावित लोगों को समक्ष में जल तेल उपचार कराकर प्रतिदिन इसे अभ्यास में लाने हेतु प्रशिक्षित किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे