रायपुर
सीएनआई-डे छत्तीसगढ़ समेत देशभर में मना
30-Nov-2023 7:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 नवंबर। चर्च ऑफ नार्थ इंडिया यानी सीएनआई बुधवार को 53 बरस का हो गया। 29 नवंबर 1970 को नागपुर में इस आध्त्मिक इमारत की बुनियाद एकता, सेवा और गवाही पर रखी गई। इसका स्मरण करने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में बुधवार को विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। मॉडरेटर बिजय कुमार नायक व बिशप एसके नंदा की अगुवाई में कार्यक्रम हुए। प्रदेश में छत्तीसगढ़ डायसिस के सचिव नितिन लॉरेंस की अगुवाई में डायिसस कार्यालय, स्कूलों, संस्थाओं व गिरजाघरों में आयोजन हुए।
डायसिस ऑफिस के समक्ष भंडारा लगाया गया और जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। सालेम इंग्लिश स्कूल व अन्य स्कूलों में सीएनआई डे मना। श्याम नगर ओल्ड एज होम जाकर सीनियर सिटीजंस को फल, कंबल, दवाएं व भोजन वितरण किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे