रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 नवंबर। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने दिसंबर में 6 दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न बैंक प्रभावित होंगे। जैसे 4 दिसंबर 2023 को पंजाब नेशनल बैंक , पंजाब और सिंध बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में बैंक शाखाओं में कामाकज प्रभावित रहेगा।
5 दिसंबर: बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया
6 दिसंबर : केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
7 दिसंबर : इंडियन बैंक, यूको बैंक
8 दिसंबर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र
11 दिसंबर: सभी निजी बैंक
3 दिसंबर - रविवार
9 दिसंबर- महीने का दूसरा शनिवार और बैंक अवकाश रहेगा
10 दिसंबर - रविवार
17 दिसंबर- रविवार
23 दिसंबर - महीने का चौथा शनिवार।
24 दिसंबर - रविवार
25 दिसंबर - क्रिसमस के चलते देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
31 दिसंबर - रविवार