रायपुर

4 से बैंकों में 6 दिन की हड़ताल
29-Nov-2023 7:55 PM
4 से बैंकों में 6 दिन की हड़ताल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 नवंबर। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने दिसंबर में 6 दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न बैंक प्रभावित होंगे। जैसे 4 दिसंबर 2023 को पंजाब नेशनल बैंक , पंजाब और सिंध बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में बैंक शाखाओं में कामाकज प्रभावित रहेगा।

5 दिसंबर: बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया

6 दिसंबर : केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

7 दिसंबर  : इंडियन बैंक, यूको बैंक

8 दिसंबर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र

11 दिसंबर: सभी निजी बैंक

3 दिसंबर - रविवार

9 दिसंबर- महीने का दूसरा शनिवार और बैंक अवकाश रहेगा

10 दिसंबर - रविवार

17 दिसंबर- रविवार

23 दिसंबर - महीने का चौथा शनिवार।

24 दिसंबर - रविवार

25 दिसंबर - क्रिसमस के चलते देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

31 दिसंबर - रविवार


अन्य पोस्ट