रायपुर

कवर्धा कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, सभी निष्कासन रद्द
29-Nov-2023 7:53 PM
 कवर्धा कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, सभी निष्कासन रद्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 नवंबर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कवर्धा के  जिला कांग्रेस अध्यक्ष होरी राम साहू को नोटिस जारी कर कार्यकर्ताओं के निष्कासन मामले में जवाब माँगा है कार्यकर्ताओं के निष्कासन की कार्रवाई को पार्टी के विरोध बताया जा रहा है।

साहू ने पिछले दिनों युकां के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी समेत जिले के 10 कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया था। महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने बैज के हवाले से जारी नोटिस में कहा है कि

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के शिकायत पर स्थानीय कार्यकर्ताओं को निष्कासित किये जाने का मामला समाचार पत्रों के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में आया है, जो पार्टी संगठन के संविधान विरूध्द कार्यवाही है। प्रदेश संगठन ने सभी का निष्काशन तत्काल निरस्त कर दिया है। साथ ही साहू से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।


अन्य पोस्ट