रायपुर
वर्दी पहनकर खुद को पुलिस बता रही महिला गिरफ्तार
29-Nov-2023 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 नवंबर। खाकी वर्दी पहनकर स्वयं को पुलिस हवलदार बता रही महिला को गिरफ्तार किया गया है। ये महिला अपने आप को टिकरापारा थानाक्षेत्र की हेड कांस्टेबल बताती थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को कपटपूर्ण आशय से लोक सेवक के उपयोग की पोशाक पहनने तथा टोकन धारण किए हालत में पाए जाने धारा 171 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का नाम मल्लिका गिरी है,ये आरोपिया मठपुरैना में ही रहती है। वर्दी पहनकर उसने कौन-कौन से अनैतिक कृत्य किए इसे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे