रायपुर
टी-20 देखने राज्यपाल को भी आमंत्रण
29-Nov-2023 7:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 नवंबर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह और प्रभतेज भाटिया ने सौजन्य भेंट की साथ ही उन्होंने 1 दिसंबर 2023 को शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर में भारत और ऑस्टेलिया के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के लिए राज्यपाल को आमंत्रित किया। राज्यपाल को ऐसा विधिवत आमंत्रण पहली बार दिया गया है। कहा जा रहा है कि आचार संहिता की वजह से संघ ने यह निर्णय लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे