रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 नवंबर। राजधानी पुलिस के सभी एएसपी, सीएसपी, डीएसपी व थाना प्रभारियों सहित, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) व 112 की टीमों ने मंगलवार रात अपने अपने थाना क्षेत्रो में पेट्रोलिंग की। इस दौरान इसके साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक के आस पास , होटल, लॉज एवं ढाबों की भी चेकिंग की गई।
इनके अलावा भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान, सूनसान स्थान में जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।
असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक - चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की भी चेकिंग की गई।