रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 नवंबर। राजधानी में एक युवक की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। युवक ने अनंत साईं हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बहादुर बरिया (43 वर्ष) कंधे की हड्डी से जुड़ी परेशानी लेकर ओडिशा से रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित श्री अनंत साईं अस्पताल इलाज करवाने आया था। वो ऑर्थो के इलाज के लिए 16 नवंबर से अस्पताल में भर्ती था। इस दौरान हॉस्पिटल ने उसे हार्ट में ब्लॉकेज की समस्या बताई। इस बात से वो काफी घबरा गया था। घबराहट में उसने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक के परिजन ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा देने की मांग की है।
युवक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर था। जहां वह खिडक़ी से बाहर की ओर निकला जहां अस्पताल के कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया उससे पहले युवक ने खिडक़ी से छलांग लगा दी। जो कि वायरल वीडियो में दिख रहा है।