रायपुर
मैच के दौरान बादल डराते रहेंगे, बरसेंगे नहीं
29-Nov-2023 4:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 नवंबर। एक दिसंबर को होने वाले 20-20 मैच में खिलाडिय़ों को बादल डराते रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदली भरा मौसम अभी दो,तीन दिन बना रहेगा। वैसे एक और विक्षोभ सक्रिय होने की भी जानकारी मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा ने दी है । उन्होंने बताया कि एक दिसंबर को मौसम तो खुला रहेगा,लेकिन हल्के बादलों के साथ । अभी तक ऐसी स्थिति नजऱ नहीं आ रही है कि मैच के दौरान बारिश हो ।
वैसे छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बारिश होगी। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान आज जितना गिरना होगा गिरेगा, और उसके बाद वृद्धि होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे