रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 नवम्बर। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले टी-20 मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों में दिवानगी देखने को मिल रही है। इंडोर स्टेडियम में दूसरे दिन भी युवाओं की काफी भीड़ देखने को मिली। स्टेडियम में दर्शकों की मांग पर 2 हजार रूपए वाली अलग से रो बनाई है। जिसके बाद युवावर्ग काफी संख्या में टिकट खरीदने इंडोर स्टेडियम पहुंच रहे हैं। वहीं जैसे- जैसे मैच का दिन नजदीक आ रहा है। ऑनलाइन टिकट बुकिं ग की रफ्तार भी तेज हो गई है। पिछले दिनों की आपेक्षा 3500, 4 हजार और 5 हजार की टिकटों के लिए भी बढ़त देखी जा रही है। वहीं प्रदेशभर से क्रिकेट प्रेमी भारत-आस्ट्रेलिया के मैच का रोमांच लेने राजधानी आकर आफॅलाइन टिकटे खरीद रहें हैं। युवाओं ने कहा कि भारत -आस्ट्रेलिया का मैच होने वाला है। वल्र्ड कप में भले ही फाईनल नहीं जीत पाए लेकिन पूरे र्टूनामेंट में टीम का परर्फामेंस अच्छा रहा है। इस बार छत्तीसगढ़ में टी-20 के मैच होने जा रहें हैं। जिसका हमें बेसब्री से इंतजार था। मैदान में बैठकर मैच देखने का रोमांच अलग होता है। अपनी टीम को मैदान में खेलते हुए देखना। दोनों टीमों के खिलाड़ी आज शाम विशेष विमान से गुवाहाटी से रायपुर पहुंचेंगे। इनका विश्राम होटल मेरीएट में होगा। सभी खिलाड़ी कल नेट प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम जाएंगे।