रायपुर

कवर्धा के कुकदूर-नांदगांव, राजधानी में बारिश, रात 11.30 बजे तक ओलावृष्टि का अलर्ट
28-Nov-2023 6:42 PM
कवर्धा के कुकदूर-नांदगांव, राजधानी में बारिश, रात 11.30 बजे तक ओलावृष्टि का अलर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 नवम्बर। देश में इस समय पश्चिमी विक्षोभ के  चक्रीय चक्रवात सक्रिय हैं। इस वजह से छत्तीसगढ़ और मप्र के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। बारिश के साथ, बादलों ने भी घेर रखा है । इससे रात और दिन के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को  पूर्वान्ह बाद राजधानी को बादलों ने घेर रखा है । वहीं इससे पहले सुबह कवर्धा के कुकदूर मेम बारिश हुई। इसके बाद राजनांदगांव में दोपहर 12.30 बजे आधे घंटे के लिए रिमझिम बारिश हुई। और राजधानी में तीन बजे के करीब शंकर नगर, रजबंधा मैदान इलाके में बादल बरसे।

मौसम विभाग ने दोपहर, अगले नौ घंटे में गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट  जारी किया है। जो राजनांदगांव, बेमेतरा, कवर्धा मुंगेली में होगा ।

एक पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से ऊपरी क्षोभमंडल तक एक अक्ष (ड्ड&द्बह्य) के रूप में स्थित है, इसके प्रभाव से एक प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान और उससे लगे पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में कल29 नवंबर को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।


अन्य पोस्ट