रायपुर

राजधानी के प्लेटफार्म तीन पर खड़ी लिंक एक्सप्रेस के एसी कोच से आईपैड, चैन पार
27-Nov-2023 4:49 PM
राजधानी के प्लेटफार्म तीन पर खड़ी लिंक  एक्सप्रेस के एसी कोच से आईपैड, चैन पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 नवंबर।  राजधानी के प्लेटफार्म नबंर तीन पर खड़ी विशाखापट्टनम- कोरबा लिंक एक्सप्रेस के एसी कोच में चोरों ने एक महिला यात्री का पर्स चोरों ने पार कर दिया। इसमें सोने की चेन, मोबाइल, आईपैड समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज  थे। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तोरवा स्थित साईं भूमि निवासी एस.धन. लक्ष्मी अपने परिवार के साथ विजयानगरम गई थी। शनिवार को वापसी में वह एसी कोच के बी-6की बर्थ नंबर 49 और 50 में यात्रा कर रहीं थीं। जब ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, तब वह नींद में थी। ट्रेन के रवाना होने के बाद उनकी नींद खुली तो पर्स गायब मिला। उनकी शिकायत पर जीआरपी ने शून्य पर केस दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट