रायपुर

संविधान दिवस पर बाबा साहब को किया याद
26-Nov-2023 6:49 PM
संविधान दिवस पर बाबा साहब को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 नवंबर। रविवार को राजधानी में कई संगठनों ने संविधान दिवस के एक कार्यक्रम आयोजित कर निर्माता डॉ. अंबेडकर को याद किया। भारतीय बौद्ध महासभा ने अंबेडकर चौक पर सभा आयोजित की। वहीं नवीन महाविद्यालय के छात्रों ने पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया।  दुर्गा महाविद्यालय एवं नेहरू युवा केंद्र ने महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया। अर्पित तिवारी जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र रायपुर ने कार्यक्रम का उद्देश्यों की जानकारी दी।

एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने बताया कि संविधान के ऊपर बेहतर समाज होना युवाओं के लिए मौलिक कर्तव्यों से काम नहीं है बेहतर समझ व सही जानकारी के साथ ही व्यक्ति एक आदर्श नागरिक बन सकता है जिससे समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ अमन झा ने संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में युवाओं को संसद टीवी की संविधान पर बनी शैक्षणिक फिल्म के माध्यम से जागरूक किया गया।

उन्हें फिल्म के माध्यम से संविधान के बनाने की प्रक्रिया व विभिन्न अनुच्छेद के पीछे सोच को भी बताया गया। इसके पश्चात संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई गई जिससे प्रमाण पत्र माय गवर्नमेंट इन पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं ।


अन्य पोस्ट