रायपुर

पलाश निष्कासित, नवाज कार्यकारी अध्यक्ष
26-Nov-2023 6:46 PM
 पलाश निष्कासित, नवाज कार्यकारी अध्यक्ष

रायपुर, 26 नवंबर। चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल युकां नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का दौर युवा कांग्रेस में भी चल पड़ा है। उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा को विधानसभा चुनाव में पार्टी और कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनावी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से संगठन से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।उनकी जगह  प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने नवाज़ ख़ान को रायपुर उत्तर युकां के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।


अन्य पोस्ट