रायपुर

विश्व में भारत नंबर-1, देश में छत्तीसगढ़ 18वां दुग्ध उत्पादक
26-Nov-2023 4:09 PM
विश्व में भारत नंबर-1, देश में  छत्तीसगढ़ 18वां दुग्ध उत्पादक

आज राष्ट्रीय दुग्ध दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 नवंबर।
आज राष्ट्रीय दुग्ध दिवस है। इसे पहली बार साल 2014 में मनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करना है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि शरीर में कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर हमेशा दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। साथ ही प्रोटीन समेत आवश्यक पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसके लिए रोजाना दूध का सेवन करना चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि 26 नवंबर को ही राष्ट्रीय दुग्ध दिवस क्यों मनाया जाता है ? आइए, राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के बारे में सबकुछ जानते हैं-

राष्ट्रय दुग्ध दिवस का इतिहास

वर्तमान समय में भारत दुग्ध उत्पादन के मामले में शीर्ष पर काबिज है। इसका श्रेय ‘ऑपरेशन फ्लड’यानी श्वेत क्रांति डॉ. वर्गीज कुरियन को जाता है। उन्होंने साल 1970 में श्वेत क्रांति की शुरुआत की। इस क्रंति का मुख्य मकसद दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना था। श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन का जन्मदिन 26 नवंबर को मनाया जाता है। उनके सम्मान में 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है।

भारत में दुध उत्पादन

2021 में 199 मिलियन टन से अधिक उत्पादन के साथ भारत वर्तमान में शीर्ष दूध उत्पादक है, जो इसे विश्व दुग्ध दिवस में एक जिम्मेदार खिलाड़ी बनाता है। भारत दुनिया में दूध के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। 1955 में, भारत का मक्खन आयात प्रति वर्ष 500 टन था और 1975 तक दूध और दूध से बने उत्पादों के सभी आयात बंद कर दिए गए थे क्योंकि भारत दूध उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर हो गया था।

राज्य में वर्तमान में गाय के अलावा अन्य दुधारू पशुओं की संख्या पर गौर करें तो इनकी संख्या 1.58 करोड़ है। नेशनल डेयरी बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक  राष्ट्रीय औसत प्रति व्यक्ति 406 ग्राम दूध की उपलब्धता के मामले में प्रदेश के पीछे हैं। वर्तमान में यह उपलब्धता 105 ग्राम से बढक़र 159 ग्राम पहुंच चुकी है।

महासमुंद में सर्वाधिक 

छत्तीसगढ़ प्रदेश में सर्वाधिक दूध उत्पादन जिलों में महासमुंद  शीर्ष पर हैं। यहां राज्य में उत्पादित, खपत का 50 प्रतिशत उत्पादन महासमुंद से होता है। प्रदेश में कोसली वर्ण की गाय सर्वाधिक दूध देती है। यह गाय दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर में पाली जाती है। इसका औसत दूध उत्पादन 250 लीटर है। 

कीमत भी दोगुने से अधिक
दूध उत्पादन के साथ-साथ बीते एक दशक में प्रतिलीटर दर में भी दोगुने से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। घरों में डेयरी चलाने वाले 10 साल पहले 17 रूपए लीटर में बेचते रहे हैं, जो अब बढक़र 50 रूपए तक पहुंच गया। कुछ ऐसे ही कीमत ब्रांडेड पॉलीपेक दूध पाऊच की भी हो गई है। 

इस तरह बढ़ा दूध उत्पादन

वर्ष-मीट्रिक टन (प्रतिवर्ष)
2017-18-1469.38
2018-19-1566.28
2019-20-1675.56
2020-21-1747.28
2021-22-1848.34

छत्तीसगढ़ में दोगुना हुआ उत्पादन

हाल में जारी हुई नेशनल डेयरी डेवलमेंट बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पिछले 20 वर्षों में दूध का उत्पादन दोगुने से अधिक हो गया है। यहां 2001-02 में 795 हजार टन दूध का उत्पादन हुआ था, जो 2019-20 में 110 प्रतिशत बढक़र 1676 हजार टन हुआ।

आंकड़ों पर गौर करें तो वित्तीय वर्ष 2014-15 में प्रतिवर्ष राज्य में दूध उत्पादन 1231 मीट्रिक टन था, जो कि 2021-22 में बढक़र 1800 टन से अधिक चुका है।


अन्य पोस्ट