रायपुर

रियल एस्टेट कारोबारी के यहां सेंधमारी करने वाले ओडिशा गिरोह के तीन गिरफ्तार
25-Nov-2023 7:10 PM
रियल एस्टेट कारोबारी के यहां सेंधमारी करने वाले ओडिशा गिरोह के तीन गिरफ्तार

35 लाख से अधिक के जेवर जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 नवम्बर। शैलेन्द्र नगर के सूने मकान का ताला तोडक़र लाखों के जेवरात सहित एक लाख  नगद चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 3 चोरों को गिरफ्तार किया है । इनमें दो महिलाएं भी हैं।

इनमें सुनील सोना उर्फ बिलवा, सूरज सोना एवं पूनम सोना  मूलत: उडीसा के निवासी है। सुनील सोना उर्फ बिलवा  शातिर चोर है जो पूर्व में नकबजनी के कई मामलों में राजधानी के अलग - अलग थानों से जेल जा चुका है । फरार सुनील सोना उर्फ बिलवा तथा संजय चौहान की पत्नि क्रमश: पूनम सोना एवं पूजा कुम्हार को उनके कब्जे में चोरी का सामान रखने पर धारा 457, 380, 34, 411 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया है और उनसे चोरी की नगदी रकम 1.65 लाख रूपये, 522 ग्राम सोने ,3 किलो 341 ग्राम चांदी के जेवरात जब्त किए गए है ।  ये सभी आरोपी रायपुर के दुर्गा नगर पंडरी, इदगाहभाटा लाखेनगर और बीएसयूपी कालोनी बाल्मीकि नगर, कबीरनगर में रहते हैं।

पूजा कुम्हार के एफ.डी. खाता में जप्त रकम 1 लाख  रूपए को फ्रीज  कराया गया है। इस तरह से कुल35,78,332 रूपए के सामान जब्त किए गए हैं।।सुनील सोना उर्फ बिलवा, संजय चौहान,मोहन सराफ फरार हैं।

रियल एस्टेट कारोबारी  नरेन्द्र कुमार जैन के  शैलेन्द्र नगर स्थित मकान में चोरी की थी। 14 नवंबर की शाम 4 बजे नरेंद्र  अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में ताला लगाकर पिकनिक पर  रायपुर से बाहर गया था। दो दिन बाद  रात्रि करीबन 2 बजे  जब घर वापस आया तो देखा की उसके घर का ताला टूटा हुआ था। और भीतर कमरे में रखी आलमारी से जेवरात नगदी पार कर दिया था। मामला दर्ज कर पतासाजी में लगी पुलिस टीम ने   सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों के अवलोकन के दौरान  संलिप्त आरोपी के संबंध में  जानकारी मिली। एक आरोपी की पहचान सुनील सोना उर्फ बिलवा के रूप में की गई। सुनील सोना उर्फ बिलवा शातिर चोर है, जो पूर्व में भी रायपुर में चोरी की दर्जनों घटनाएँ कर जेल  भी जा चुका है। और उन दिनो उसकी उपस्थिति बलांगीर  के सिंदेकला में मिली।  कोतवाली पुलिस की  टीम सिंदेकला पहुंचकर  सुनील सोना उर्फ बिलवा के  पुत्र सूरज सोना  से पूछताछ की। उसने बताया कि  अपने पिता सुनील सोना उर्फ बिलवा तथा कबीर नगर रायपुर निवासी संजय चौहान के साथ मिलकर चोरी की थी। सूरज सोना ने बताया कि चोरी करने के पूर्व मकान की रेकी करने के बाद 14 नवंबर को वह, पिता सुनील सोना उर्फ बिलवा तथा संजय चौहान तीनों मिलकर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तो?कर चोरी की । 

चोरी की नगदी रकम व सोना चांदी के जेवरात के कुछ हिस्से को सूरज सोना व उसका पिता सुनील सोना उर्फ बिलवा अपने घर में रखे जो उसकी मां पूनम सोना की जानकारी में था तथा कुछ हिस्से को संजय चौहान अपने घर ले जाकर अपनी पत्नि पूजा कुम्हार की जानकारी में रखा तथा 01 दिवस के बाद सूरज सोना, सुनील सोना उर्फ बिलवा एवं संजय चौहान तीनों चोरी की कुछ नगदी रकम व सोना चांदी के जेवरात को लेकर ट्रेन से उडीसा चले गये। उडीसा पहुंचकर तीनों चोरी की सोने के जेवरातों को बगुमुंडा निवासी सोनार मोहन सराफ से  गलावा कर वापस ले आयेे।चोरी की सामान को अपने कब्जे मेंरखने पर महिला आरोपी पूनम सोना एवं पूजा कुम्हार को धारा 411 भादवि. के तहत् गिरफ्तार किया गया है।


अन्य पोस्ट