रायपुर
साक्षरता बढ़ेगी तो महिला हिंसा उन्मूलन में सफल होंगे
25-Nov-2023 7:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 नवम्बर। जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड डॉ.सुरेश शुक्ला ने कहा है कि साक्षरता बढ़ेगी तो महिलाओं का सम्मान होगा तभी महिला हिंसा उन्मूलन में हम सफल होंगे। वे आज अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर पुलिस पब्लिक स्कूल पेंशनबाड़ा में बच्चों को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती मिश्रा ने स्काउट गाइड के बच्चों को महिलाओं के सम्मान करने की बात कही। उपस्थित स्काउट गाइड्स ने झंडे को सलामी देकर प्रार्थना गीत भी गाया। कार्यक्रम में प्रभारी शिक्षक जयदीप, ट्रेनर परिहार, डी ओ सी बालकदास दीपक आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे