रायपुर

12.50 लाख की दवाएं जब्त, बिना लाइसेंस के बना, बेच रहे थे
25-Nov-2023 7:03 PM
12.50 लाख की दवाएं जब्त, बिना लाइसेंस के बना, बेच रहे थे

रायपुर, 25 नवम्बर। राज्य निगरानी एजेंसी के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में 12.50 लाख रुपये की दवाएं जब्त किया। टीम ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की थी। बिना ड्रग लाइसेंस के एलोपैथिक दवाएं बेचने वाले दुकानदारों पर छापेमारी की। इस दौरान बिना ड्रग लाइसेंस के एलोपैथिक दवाएं बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इन दवाओं में पेंडर्म क्रीम, बेटनोवेट क्रीम, स्किन ग्लो क्रीम आदि शामिल हैं। इन दवाओं को इन कंपनियों ने बिना लाइसेंस के बेचा था। बिना डॉक्टर की सलाह के इन दवाओं को लेने से त्वचा कैंसर या अन्य त्वचा रोग होने की संभावना रहती है। इन कंपनियों ने जो बेचा वह अवैध था।


अन्य पोस्ट