रायपुर

बरौनी एक्सप्रेस कटनी-जबलपुर-नैनपुर- बालाघाट होकर चलेगी
25-Nov-2023 3:43 PM
बरौनी एक्सप्रेस कटनी-जबलपुर-नैनपुर- बालाघाट होकर चलेगी

रायपुर, 25 नवम्बर। 24 से 5 दिसम्बर तक 15231/15232 गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को रद्द न कर  परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट  होकर चलाने का निर्णय लिया गया है ।  ये ट्रेन परिवर्तित मार्ग अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी। 

पूर्व में  मंडल के चंदिया रोड स्टेशन में तीसरी लाइन कमीशनिंग प्री एनआई व एनआई कार्य की वजह से रद्द करने की घोषणा की गई थी।

 


अन्य पोस्ट