रायपुर

एसबीआई के कारण वृद्ध, बुजुर्ग, बीमार जीवित प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे
24-Nov-2023 7:40 PM
एसबीआई के कारण वृद्ध, बुजुर्ग, बीमार जीवित प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे

रायपुर, 24 नवंबर। रायपुर देश एवं प्रदेश के सेवानिवृत्ति शासकीय कर्मचारियों को पेंशन प्राप्त करने के लिए प्रतिवर्ष नवंबर माह में जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की व्यवस्था भारतीय स्टेट बैंक द्वारा बनाई गई है। इस व्यवस्था से बुजुर्ग, बीमार लोगों को बैंकों का चक्कर काटना पड़ रहा है। यदि एसबीआई है तो सीधे वहां जमा करना होता है अन्य बैंक हो तो अन्य बैंकों से हस्ताक्षर कराकर एसबीआई में जमा करना होता है। देश या प्रदेश के कानून हमेशा हास्यास्पद नजर आते हैं। एक चोर को रोकने के लिए लाखों ईमानदार लोगों को बैंकों का चक्कर काटना पड़ रहा है,कि देखो भैया मैं जिंदा हूं। यह जीवित प्रमाण पत्र सभी लोगों से लेने की बजाय यदि जो पेंशनर दिवंगत होगा स्वभाविक है उसके परिवार सदस्य खुद सूचित करेंगे की निधन हो गया है। सूचना के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र भी जमा करेगा। एक चोर को रोकनेने के लिए लाखों ईमानदार लोगों को परेशान किए जाने की नीति एसबीआई की है। इस पर तत्काल रोक लगना चाहिए।


अन्य पोस्ट