रायपुर
तैयार हो रही पिच...तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 नवम्बर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया वर्सेज आस्ट्रेलिया के बीच 1 दिसंबर को टी-20 का चौथा मैच खेला जाएगा।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए मैेच टिकट का ऑनलाई काउंटर पेटीएम एंव पेटीएम इनसाइडर में शुरूआत हो गई। दिसंम्बर में खेले जाने वाले मैच के लिए पेटीएमएप पर जाकर अपना टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते है। मैच के लिए 3500 से टिकट की शुरू किया गया है। वहीं छात्रों के लिए हजार रूपए का एक टिकट रखा गया है।
वे ऑफलाइन के माध्यम से सरदार बलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम बुढापारा से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इसकी शुरूआत 28 नवंबर से होगी। इसके लिए स्टेडियम में 6 काउंटर होंगे।
परसदा स्टेडियम में एक दिसंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। 2 आईजी, 3 डीईजी, 8 एसपी, 16 एएसपी, 30 डीएसपी, और 80 टीआई स्तर के अधिकारियों समेत 1 हजार पुलिस अधिकारी जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे।पूरी सुरक्षा के प्रभारी आईजी रायपुर रेंज रतनलाल डांगी को बनाया गया ।