रायपुर

फ्री में गन्ना देने से मना करने पर मारपीट, गिरफ्तार
24-Nov-2023 4:13 PM
फ्री में गन्ना देने से मना करने  पर मारपीट, गिरफ्तार

रायपुर, 24 नवम्बर। देवउठनी एकादशी के दिन शहर में सडक़ किनारे पूजा का सामान और गन्ना बेच रहे एक फुटकर व्यापारी से मारपीट हो गई। बदमाशों ने मुफ्त में गन्ना की मांग कर मना करने  पर गाली गलौज कर मारपीट की ।

हरीश साहू ने पुलिस को बताया कि वह रावांभाठा बंजारी नगर में रहता है। जो गुरूवार को तुलसी पूजा पर शुकवारी बाजार बंजारी नगर में सडक़ किनारे गन्ना और पूजा का सामान बेच रहा था। त्यौहार था इसलिए ग्राहकों की भीड़ भी था। इसी दौरान शाम आकाश मलिक, सागर,रवि मलिक वहां पर आ गए और तीनों फ्री में गन्ना की मांग करने लगे। जिस पर हरीश साहू के मना करने पर आकाश और उसके साथी तू हमें गन्ना देने से मना कर रहा है कह कर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर  उसने हरीश को हाथ मुक्का और डण्डे से पीटाई कर  दी। 

इसकी रिपोर्ट हरीश ने खमतराई थाना में की। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी आकाश मलिक और उसके साथी क खिलाफ 294, 506, 323,34 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट