रायपुर
15 से भाठागांव में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ
24-Nov-2023 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 नवंबर। 15 से 18 दिसम्बर तक दशहरा मैदान, भाटागॉव रिंग रोड क्रमांक 01 रायपुर में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण, पुस्तक मेला भव्य प्रदर्शनी, विविध संस्कार एवं दीपयज्ञ हेतु भूमिपूजन 24 नवंबर दिन गुरुवार को सम्पन्न होगा। महायज्ञ संचालन संयोजक रामकृष्ण साहू एवं गायत्री परिवार रायपुर के जिला समन्वयक लच्छू राम निषाद ने बताया कि 15 दिसंबर को सद्गुरू ज्ञान गंगा, सदग्रंथ शोभा यात्रा मंगल जल-कलश यात्रा, 16 से 18 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रात: 8 बजे ध्यान साधना प्रज्ञा योग व प्रात: 8: 30 से गायत्री महा-यज्ञ, दोपहर 1 से दोपहर 2: 30 बजे तक भोजन प्रसाद व कार्यकर्ता गोष्ठी, दोपहर 3 से 5:30 प्रज्ञा पुराण कथा शाम 5: 30 से 7 तक प्रवचन होगा तथा पूर्णाहुति 18 दिसंबर को होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे