रायपुर
सत्य साईं की जयंती पर छह बच्चे गिफ्ट आफ लाइफ सर्टिफिकेट लेकर डिस्चार्ज
23-Nov-2023 7:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 नवंबर। पुट्टपर्थी सत्य साईं की 98 जन्म जयंती गुरूवार को नवा रायपुर स्थित सत्य साई संजीवनी ह्रदयालय में पूरी श्रद्धा के साथ मनीष सुबह 5.30 बजे से रात भजन संध्या तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहट को नगर संकीर्तन, ओंकार मे ध्वनि, रूद्राभिषेक ,गौ सेवा, गोदान,प्रात कालीन भजन और केक कटिंग सेरेमनी हुई।
इसके बाद अस्पताल से इलाज के बाद छह बच्चों को गिफ्ट आफ लाइफ सर्टिफिकेट देकर डिस्चार्ज किया गया । उसके बाद महामंगल आरती और दो हजार श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंदिर और अस्पताल भ्रमण के लिए ओपन किया गया है। शाम को भजन संध्या के साथ समापन होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे