रायपुर

घर में नॉनवेज बनाने की बात पर विवाद
22-Nov-2023 3:56 PM
घर में नॉनवेज बनाने  की बात पर विवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 नवम्बर।
घर में नॉनवेज बनाने की बात पर दो भाईयों के बीच मारपीट हो गई। मुकेश निषाद ने अपने बड़े भाई को लाठी डंडे से पीटा। आजाद चौक थाना की घटना।
पुलिस के मुताबिक रवि निषाद ने बताया कि वह शिवनगर आजाद चौक में रहता है। और मुकेश उसका छोटा भाई है जो साथ में ही रहता है। मंगलवार को रवि और परिवार के सभी सदस्य रात का खाना खा कर घर में थे। इसी दौरान उसका छोटा भाई मुकेश घर में आकर चिकन बनाने की बात करने लगा। जिस पर रवि के मना करने पर मुकेश भडक़ गया और चिकन आज ही बनेगा, तू कौन होता है मना करने वाला कहकर गाली गलौज करने लगा। जिसे रवि के विरोध करने पर दोनों भाईयों के बीच विवाद बढ़ गया और मुकेश ने लात घूसे और डंडे से अपने भाई को मारने लगा। इसकी रिपोर्ट रवि ने आजाद चौक थाना में ेदर्ज कराई। पुलिस ने मुकेश के खिलाफ धारा 2940 506, 323 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। 

इधर मौैदहापारा इलाके में पुराना पैसा की मांग को लेकर मारपीट हो गई। मोहम्मद ईलियास ने अफरोत बाड़ी निवासी मोहम्मद सब्बीर को जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से पीटा। पुलिस ने शिकायत पर मोहम्मद ईलियास के खिलाफ 294,506, 323 का अपराध दर्ज किया है।
 


अन्य पोस्ट