रायपुर
आईएएस की दो निजी कार-दो बाइक जली, सरकारी बची
22-Nov-2023 3:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 नवंबर। देवेंद्र नगर के ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी आईएएस अधिकारी सुधाकर खलखो के बंगले में कल रात आग लगी। आग टाटा नेक्सन ईवी कार में चार्जिंग के दौरान लगी। यह आग एक ब्लास्ट के साथ लगी। इस आग में ईवी के साथ 1 इनोवा, 2 चारपहिया और घर में लगा एसी जलकर स्वाहा हो गया। 2012 बैच के आईएएस खलको तेलंगाना चुनाव के दौरान ऑब्जर्वर के पद पर तैनात हैं । परिवार कार चार्जिंग लगाकर बाजार गया था। नेक्शान की बैटरी में शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी दी है। दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर काबू पाया। श्री खलको को आबंटित सरकारी गाडिय़ां घर के बाहर खड़ी होने से बच गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे