रायपुर

सिपाही भर्ती के आवेदन 15 से, 5967 पदों के लिए
19-Nov-2023 3:24 PM
सिपाही भर्ती के आवेदन 15 से, 5967 पदों के लिए

रायपुर, 19 नवंबर। पुलिस आरक्षक संवर्ग के 5967  रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी गई है।पीएचक्यू से जारी विग्यप्ति के अनुसार  राज्य में आचार संहिता के खत्म होते भर्ती शुरू हो जाएगी। 15 दिसम्बर से फार्म भरे जा सकेंगे।

पेंशनर्स का दिवाली  मिलन कल

रायपुर, 19 नवंबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश का दीपावली मिलन कार्यक्रम मेरिन ड्राइव तेलीबांधा तालाब रायपुर के पास सोमवार 20 नवंबर को राज्य कर्मचारी संघ के कार्यालय में संध्या 5 बजे से आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी जारी विज्ञप्ति भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने दी है।


अन्य पोस्ट