रायपुर

मातर उत्सव मनाया ठेठवार समाज ने
18-Nov-2023 4:28 PM
मातर उत्सव मनाया ठेठवार समाज ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 नवम्बर।
पुरानी बस्ती के ठेठवार  चौक में ठेठवार  बंधुओं ने मातर  उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर  श्री राधाकृष्ण जी की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया।

ठेठवार  बंधुओ ने अपने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर एक से बढक़र एक दोहों के साथ कृष्ण जी, गौ माता के  साथ खुड़हर देवता की विधि विधान से पूजा की। गौ माता को दाढ़ खिलाया गया । सभी को गौमाता का रबड़ी एवं दूध प्रसाद  वितरण कर  भोजन कराया गया । इस अवसर पर संरक्षक डॉ रेवाराम यदु अध्यक्ष हरिराम यदु  यादव ठेठवार समाज रायपुर महानगर इकाई , परमानंद यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ महासभा छत्तीसगढ़, राजेश यदु,  रमेश अनंत राम यदु, विनय यदु  सूर्यकांत यदु  विजय  यदु   गजेश यदु, जय यदु , दशरथ यादव, राजकुमार  यदु , नीतीश यदु, तुषार  यदु ,  संतोष  यादव, दिलीप यदु ,सूरज यदु  चितरंजन यदु  राज कुमार पांड, , प्रवीण झा, दीपक महंत राम आशीष दास, सत्येंद्र श्रीवास्तव, श्रीवास , संतोष अग्रवाल  देवेंद्र शर्मा सुरेश अग्रवाल नवीन यदु युगल यदु, रविन्द्र, राहुल,विवेक, कमलेश, नागेश, रजत, शुभम, प्राजंल, साहिल राज कान्हा गुल्लू सहित समस्त राज ठेठवार परिवार रायपुर राज के सदस्य मौजूद रहे ।

 


अन्य पोस्ट