रायपुर
तखतपुर के दिग्गज नेता को नोटिस,रायपुर में चार निष्कासित
17-Nov-2023 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
तखतपुर/रायपुर, 17 नवंबर। तखतपुर के दिग्गज नेता पीसीसी के संयुक्त महामंत्री अशोक अग्रवाल को भी कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रत्याशी रश्मि सिंह की 11 नवंबर को लिखित शिकायत पर महामंत्री मलकीत सिंह ने अग्रवाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है । इसमें रश्मि ने धर्मजीत सिंह के लिए काम करने का आरोप लगाया है।
इधर रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने भी रायपुर उत्तर के कांग्रेसी बास्टो बेहरा,कुंती बेहरा,दिवाकर साहू, विशाल रजानी को छह साल के लिए निष्कासित किया है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे